सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leena of BA first year topped in solo dance competition

Mandi News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की लीना अव्वल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Leena of BA first year topped in solo dance competition
सराज कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नाटी प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्त्रोत- संस्थान
विज्ञापन
सराज कॉलेज में जश्न-ए-सराज कार्यक्रम में बांधा समां
Trending Videos

महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल छाया रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज कॉलेज लंबाथाच में शनिवार को केंद्रीय छात्र संघ की ओर से जश्न-ए-सराज नाम का भव्य सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल छाया रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जया ठाकुर रहीं, जबकि पीटीए अध्यक्ष धनेसरू देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की लीना ने प्रथम स्थान हासिल किया, तनिषा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि गीतांजली और कोमल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में एनएसएस टीम पहले, एनसीसी टीम दूसरे और सामाजिक शास्त्र विभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल गायन में नरेंद्र (बीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निताक्षी द्वितीय और चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। युगल गीत प्रतियोगिता में चांदनी और चेतन की जोड़ी ने पहला स्थान जीता, जबकि कोमल और ज्योति की जोड़ी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युगल नृत्य में पूनम और रोहिणी ने प्रथम स्थान हासिल किया। गीतांजली और नताशा द्वितीय स्थान पर रहीं तथा सुनीता और चेतन तृतीय स्थान पर रहे। पहाड़ी नाटी में राजनीतिक विज्ञान विभाग पहले, एनएसएस दूसरे और रोवर्स एंड रेंजर्स तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कोमल एंड टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ज्योति एंड टीम द्वितीय और कविता एंड टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed