{"_id":"69a95c4dd55ede87ba097cc2","slug":"leopard-enters-house-in-sihal-banaal-village-flees-after-noise-mandi-news-c-90-1-mnd1001-188078-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सिहल बनाल गांव में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सिहल बनाल गांव में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला मंडी की बनाल पंचायत के सिहल बनाल गांव में एक तेंदुआ घर में घुस गया। जैसे ही परिवार के सदस्यों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
उपमंडल धर्मपुर की बनाल पंचायत के सिहल बनाल गांव में बुधवार शाम करीब सात बजे तेंदुआ मनोहर लाल के घर में घुस गया। सामने बैठे पालतू कुत्ते का शिकार करने से पहले परिवार के सदस्यों की तेंदुए पर नजर पड़ गई। शोर मचाने पर तेंदुआ घबरा गया और वहां से भाग गया। इस तरह पालतू कुत्ते की जान बच गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos
मनोहर लाल ने बताया कि पालतू कुत्ता रोजाना की तरह बरामदे में बैठा हुआ था। बीती रात करीब सात बजे अचानक तेंदुए ने घर के भीतर घुसकर कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की। जैसे ही परिवार के सदस्यों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ घबरा गया और कुत्ते का शिकार करने से पहले वहां से जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी डर का माहौल है। खासकर शाम ढलते ही लोग अपने बच्चों और पालतू पशुओं को घरों के अंदर रखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सुरेश सकलानी, राजेश कुमार का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। कई बार तेंदुए को गांव के आसपास घूमते हुए भी देखा गया है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। तेंदुए के बार-बार गांव के नजदीक आने से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
किसी ने भी अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। संबंधित बीट गार्ड को मौके पर जाकर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया जाएगा। -पवन शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी