{"_id":"6a05d5b1cabb70ca3a0bbfa4","slug":"mandi-under-16-champion-under-the-captaincy-of-adish-minhas-mandi-news-c-90-1-mnd1001-196772-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आदिश मिन्हास की कप्तानी में मंडी अंडर-16 चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आदिश मिन्हास की कप्तानी में मंडी अंडर-16 चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इससे पहले अंडर-14 चैंपियनशिप में भी मंडी ने लहराया था परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी की अंडर-16 क्रिकेट टीम ने शिमला को हराकर एचपीसीए अंडर-16 स्टेट चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। कप्तान आदिश मिन्हास ने अंडर-14 स्तर की अपनी सफलता को दोहराया। वह उन चुनिंदा कप्तानों में से एक बन गए हैं जिन्होंने मंडी को दो अलग-अलग आयु वर्गों में विजेता बनाया है। फाइनल मैच हमीरपुर के नादौन में खेला गया।
यह खिताब यादगार इसलिए भी गया क्योंकि मंडी ने टूर्नामेंट के दौरान एक मुश्किल सफर तय किया था। लीग मैचों के एक चरण में टीम बाहर होने के कगार पर थी। यहां तक कि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना भी मुश्किल लग रहा था। बिलासपुर के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में मंडी लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी, तभी कप्तान आदिश मिन्हास ने 145 रनों की एक शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को बचाया और उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाया था। कुल्लू के खिलाफ सेमीफाइनल एक और रोमांचक मुकाबला साबित हुआ, जहां मंडी ने धैर्य बनाए रखते हुए दो रनों की नाटकीय जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मंडी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए कहा कि टीम ने मंडी जिले को बहुत गर्व महसूस कराया है।