{"_id":"6a2fbcf19bd85931e700c5a2","slug":"video-census-2027-mega-drive-to-begin-in-ladbharol-from-june-16-tehsildar-appeals-for-public-support-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में 16 जून से शुरू होगा जनगणना का महाअभियान, तहसीलदार ने की सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में 16 जून से शुरू होगा जनगणना का महाअभियान, तहसीलदार ने की सहयोग की अपील
Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:20 PM IST
Link Copied
लड़भड़ोल तहसील में 16 जून से जनगणना 2027 का महाअभियान औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में तहसीलदार डॉ.मुकुल अनिल शर्मा ने इस राष्ट्रीय अभियान में क्षेत्र की जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रगणकों का पूरा सहयोग करने की अपील की है।तहसीलदार ने बताया कि राज्य में 1 जून से 15 जून तक नागरिकों के लिए पोर्टल se.census.gov.in पर स्व-गणना का विकल्प दिया गया था। जिसका आज आखिरी दिन है। उन्होंने जनता से आज ही इस प्रक्रिया को पूरा करने का आग्रह किया। स्व-गणना के बाद नागरिकों को एक विशिष्ट आईडी मिलेगी, जिसे बाद में घर आने वाले प्रगणकों को दिखाने से समय की बचत होगी। 16 जून से शुरू हो रहे पहले चरण में एन्यूमरेटर्स और सुपरवाइजर्स फील्ड में उतरेंगे। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी फील्ड स्टाफ को आधिकारिक आई-कार्ड और नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं, जिन्हें नागरिक वेरीफाई कर सकते हैं। किसी भी संशय की स्थिति में लोग सीधे फील्ड स्टाफ से बात कर सकते हैं या आई-कार्ड पर दिए गए तहसीलदार के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सटीक जनगणना से ही भविष्य की जनकल्याणकारी नीतियां तय होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।