{"_id":"6a2fc29ee63f7ef45408d718","slug":"video-dushyant-kumar-gautam-targets-himachal-government-over-utilization-of-central-funds-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम बोले- प्रदेश सरकार नहीं दे रही केंद्र के पैसों को हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम बोले- प्रदेश सरकार नहीं दे रही केंद्र के पैसों को हिसाब
Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:45 PM IST
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कोई मां-बाप अपने बच्चे को पैसे देते हैं तो उससे उसका हिसाब-किताब पूछते हैं कि उसे कहां खर्च किया। केंद्र सरकार भी प्रदेश सरकार से अब तक दिए गए पैसों का हिसाब पूछ रही है लेकिन प्रदेश सरकार उसका हिसाब नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीति पर काम कर रहे हैं। उनके लिए पूरा देश एक समान है। प्रदेश सरकार यहां क्या काम कर रही है इसका परिणाम हालही के नगर निगम चुनावों में देखने को मिल गया है। आने वाले समय में जनता परिवर्तन करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पड़ोसी राज्य होने के साथ ही पहाड़ी राज्य भी है। वहां के सीएम बेहतरीन काम कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार यहां सुविधाएं दे पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे पहले उन्होंने विकसित भारत सम्मेलन में शिरकत की। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि 12 साल पहले देश को लुटेरों और सपेरों के नाम से जाना जाता था। राजीव गांधी खुद भ्रष्टाचार पर मोहर लगाते हुए कहते थे कि केंद्र से 100 रूपए भेजने पर लाभार्थी तक 15 रूपए ही पहुंचते हैं। बीते 12 वर्ष देश के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाकर सर्वांगिण विकास को साबित किया है। आज विश्व भर में देश की एक अलग छवि उभर कर सामने आई है। 28 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। देश ने आज चांद तक अपनी पहुंच बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हों और विकसित भारत के सपने की तरफ देश को अग्रसर करें, यही सभी देश वासियों की कामना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।