{"_id":"6a684d9a022c522a4c028f1d","slug":"mandi-volvo-bus-chitta-seized-two-arrested-ndps-act-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वोल्वो बस में 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वोल्वो बस में 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार
Tue, 28 Jul 2026 12:05 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:05 PM IST
सार
मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में कुल्लू जिले के हनीश ठाकुर और मनाली निवासी अंशिता नेगी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब चिट्टे की सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुंघ फोरलेन क्षेत्र में एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में कुल्लू जिले के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान दो यात्रियों के कब्जे से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू तथा अंशिता नेगी निवासी मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।