{"_id":"6a679ee063de9c231d000d4a","slug":"unemployed-scvt-candidates-staged-a-protest-mandi-news-c-90-1-mnd1021-206675-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बेरोजगार एससीवीटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बेरोजगार एससीवीटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
Tue, 28 Jul 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर(मंडी)। बेरोजगार एससीवीटी एक वर्षीय डिप्लोमा धारक शारीरिक शिक्षक संघ के सदस्यों और अभ्यर्थियों ने सोमवार को सुंदरनगर में मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर से रैली निकाली, जो एसडीएम कार्यालय और लालित चौक होते हुए दोबारा कॉलेज पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने मान्यता दो या वापस लो के नारे लगाकर सरकार से एससीवीटी डिप्लोमा को मान्यता देने की मांग की।
संघ के पदाधिकारी शनि, बिना देवी, बिमला देवी और अन्य ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश भर में 27 से 30 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर एससीवीटी एक वर्षीय डिप्लोमा धारक शारीरिक शिक्षकों को मान्यता दी जाए। नियमित शारीरिक अध्यापक के पदों पर उनकी नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
वर्ष 2020-21 से अब तक के सभी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को न्याय मिले। विद्यालयों में रिक्त शारीरिक शिक्षक पद शीघ्र भरे जाएं। शारीरिक अध्यापकों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर परिवारों सहित धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।