{"_id":"6a679e87e16c300f7b014dd8","slug":"thyroid-testing-suspended-at-mandi-hospital-due-to-reagent-shortage-mandi-news-c-90-1-ssml1025-206628-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी अस्पताल में रिजेंट खत्म होने से थायराइड टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी अस्पताल में रिजेंट खत्म होने से थायराइड टेस्ट बंद
Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की सामान्य प्रयोगशाला में थायराइड जांच के लिए उपयोग होने वाला रिजेंट खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ सप्ताह से रिजेंट उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल की लैब में थायराइड, विटामिन बी-12 सहित कई महत्वपूर्ण जांच बंद हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200 मरीज उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मरीजों को चिकित्सक थायराइड जांच कराने की सलाह देते हैं लेकिन सरकारी लैब में रिजेंट खत्म होने और क्रस्ना लैब में थायराइड जांच की मशीन उपलब्ध नहीं होने से रक्त नमूने मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजे जा रहे हैं।
वहां से रिपोर्ट दो दिन बाद मिलने के कारण मरीजों को समय पर उपचार शुरू कराने में दिक्कत हो रही है। लैब में बढ़ती भीड़ और रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी के चलते कई मरीज निजी लैब और अस्पतालों में अधिक खर्च कर जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पड्डल निवासी गंगा देवी, कैहनवाल के हरनाम सिंह गुलेरिया, पधर की कृष्ण देवी और रामनगर की हरजीत कौर सहित अन्य मरीजों ने बताया कि समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से उन्हें निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द रिजेंट उपलब्ध कराकर सामान्य प्रयोगशाला में जांच सुविधा बहाल करने की मांग की है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित कंपनी को रिजेंट की मांग भेज दी गई है। रिजेंट उपलब्ध होते ही सामान्य प्रयोगशाला में थायराइड सहित अन्य जांच दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की क्रस्ना लैब के माध्यम से जांच की व्यवस्था की गई है। डॉ. दिनेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी