सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meetings in villages intensified before March 8 to de-addiction

Mandi News: नशा मुक्ति के लिए आठ मार्च से पहले गांव-गांव में बैठकों का दौर तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Meetings in villages intensified before March 8 to de-addiction
विज्ञापन
डॉ. वीना राठौर ने महिलाओं से संगठित होने का किया आह्वान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से पहले धर्मपुर खंड में नशा मुक्ति अभियान को लेकर गांव-गांव में बैठकों का दौर तेज हो गया है। साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के बैनर तले चल रहे इस अभियान में अब महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। क्षेत्रीय कमेटी की अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य डॉ वीना राठौर महिलाओं को नशे के खिलाफ संगठित होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान कर रही हैं।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलादत्त कश्यप ने बताया कि धर्मपुर खंड में पिछले दो वर्षों से नशा मुक्ति को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। अब तीसरे चरण में 8 मार्च को सज्याओपीपलु में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम से पूर्व गांव स्तर पर महिला जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीना राठौर ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने परिवार और समाज को नशे की बुराई से बचाने के लिए संगठित हों और सामूहिक रूप से इसके खिलाफ अभियान चलाएं। उधर, समिति के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर खंड का नशा मुक्ति अभियान मंडी जिला में एक मॉडल के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed