सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sanjay Sharma got the command of Data Entry Operator Employees Union

Mandi News: संजय शर्मा को मिली डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारी संघ की कमान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Sharma got the command of Data Entry Operator Employees Union
विज्ञापन
आज सीएम से मिलेगा आउटसोर्स कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बग्गी (मंडी)। जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों की बैठक बुधवार को शिमला सचिवालय में हुई। बैठक में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन न मिलने पर विभाग व सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। बैठक में भविष्य के लिए रणनीति भी तैयार की गई।
बैठक के दौरान राज्य कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें संजय शर्मा को अध्यक्ष, बबलू चौहान उपाध्यक्ष, संदीप महासचिव, गीता व मधु को सचिव जबकि मोनिका वर्मा, खेमचंद, रमेश चंद को कोषाध्यक्ष, अंजली शर्मा, कुलदीप शर्मा व ध्यान सिंह को मुख्य सलाहकार, राम कुमारी, पवन कुमार व देशराज शास्त्री को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में जारी प्रेस बयान में संघ के उपाध्यक्ष बबलू चौहान ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार पिछले लंबे समय से नीति नहीं बना रही है, जिसमें विभाग में सेवाएं दे रहे प्रदेश भर के कर्मचारी निराशा है। इसके अलावा समय पर वेतनमान न मिलने से भी आउटसोर्स कर्मी बेहद परेशान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 27 फरवरी को संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेगा। इसके लिए सीएम ने संघ को विधिवत रूप से समय दिया है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए शुक्रवार को शिमला पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed