{"_id":"6a046a810bce7c393d082355","slug":"missing-youth-from-jogindernagar-thrashed-in-amritsar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-196572-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर से लापता युवक से अमृतसर में छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर से लापता युवक से अमृतसर में छीनाझपटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाइवे पर मोबाइल फोन और नकदी छीन ले गए शातिर, परिजनों ने लगाया आरोप
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से लापता राजस्थान के युवक का 72 घंटे बाद मिला सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हुए राजस्थान निवासी 25 वर्षीय युवक अनिल कुमार का 72 घंटे बाद अमृतसर में होने का सुराग मिल गया है। परिजनों के अनुसार, पठानकोट–अमृतसर हाइवे पर युवक के साथ छीना-झपटी की घटना हुई, जिसमें उसका मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी छीन ली गई। घटना के बाद युवक काफी सहम गया है। परिजन उसे सुरक्षित घर वापस लाने के लिए अमृतसर पहुंच चुके हैं। मंगलवार देर शाम मिली जानकारी के अनुसार लापता अनिल कुमार को अमृतसर में देखा गया है। इस बीच उस पर हमले, मारपीट और लूटपाट के गंभीर आरोप भी परिजनों ने लगाए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस युवक को वापस जोगिंद्रनगर लाने की प्रक्रिया में जुट गई है।
रेलवे स्टेशन से युवक के अचानक लापता होने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था। परिजनों ने पहले ही स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और स्वयं भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों महेंद्र, दारा और सुदर्शन ने बताया कि अनिल कुमार का सुराग अमृतसर में मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।