{"_id":"6a04613e9aa8989c820019a8","slug":"mother-and-two-school-children-attacked-by-leopards-all-three-hospitalised-mandi-news-c-90-1-ssml1045-196551-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मां और दो स्कूली बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मां और दो स्कूली बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों को जोगिंद्रनगर के द्राहल स्कूल छोड़ने जा रही थी महिला
बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों पर भी किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में बुधवार सुबह रंगड़ों के हमले से मां और उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। द्राहल स्कूल के समीप पेश आई इस घटना से क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार मतकेहड़ गांव की रहने वाली 28 वर्षीय संगीता बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने द्राहल पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक रंगड़ों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। रंगड़ों ने महिला के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर लगातार डंक मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मां को बचाने की कोशिश में उनका आठ वर्षीय बेटा साहिल और 13 वर्षीय बेटी मुस्कान भी रंगड़ों के हमले की चपेट में आ गए। मुस्कान चीखते हुए स्कूल परिसर के अंदर भाग गई, जिससे वह बच गई। वहीं साहिल और उसकी मां पर रंगड़ों ने लगातार हमला किया, जिससे दोनों को गहरे जख्म आए हैं। शोर सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचे तो रंगड़ों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मां और बच्चों को सुरक्षित निकाला और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन वार्ड में उनका उपचार जारी है।नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि अस्पताल में तीन घायलों को भर्ती किया गया है। महिला के शरीर पर रंगड़ों के काफी गहरे डंक लगे हैं। लगातार उनकी निगरानी की जा रही है।