{"_id":"69c272fc169c8327ba08ccbd","slug":"nerchowk-medical-college-demands-275-lpg-cylinders-mandi-news-c-90-1-mnd1001-190274-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 275 रसोई गैस सिलिंडर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 275 रसोई गैस सिलिंडर की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की मांग पूरी करना प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक ने बढ़ती जरूरतों को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग से 275 रसोई गैस सिलिंडर की मांग की है। मेडिकल कॉलेज में छात्रावास, कैंटीन और अन्य आवश्यक सेवाओं में गैस की खपत काफी अधिक है, जिसके चलते यह अतिरिक्त मांग भेजी गई है।
खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के पास इससे पहले आईआईटी मंडी से भी सिलिंडरों की मांग आई थी, जिसे विभाग ने समय रहते पूरा कर लिया था। अब मेडिकल कॉलेज की मांग को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की तैयारी की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र से आने वाली सिलिंडर की मांग को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। अन्य विभाग व संस्थान अपने विभागाध्यक्ष या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से गैस सिलिंडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में कमी के कारण जिले में स्थिति कुछ चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ गई है।
बाक्स
हाल ही में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विभागाध्यक्ष के माध्यम से सिलिंडर की मांग आने पर आपूर्ति की जाएगी। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से आने वाली मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। -बिजेंद्र सिंह, नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग
Trending Videos