सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New survey reveals incomplete property information

Mandi News: संपत्ति की आधी अधूरी जानकारी की नए सर्वे में खुल रहीं परतें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
New survey reveals incomplete property information
विज्ञापन
कुछ संपत्ति कर दाताओं ने पूर्व में दी है आधी-अधूरी जानकारी
Trending Videos

पुरानी संपत्तियों का नये सर्वे की संपत्तियों से किया जा रहा मिलान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के वार्डों में कंपनी की ओर से किए जा रहे नए सर्वे के दौरान पता चला है कि कई संपत्ति करदाताओं ने अपनी संपत्तियों की सही जानकारी नहीं दी थी। पुराने रिकॉर्ड और नए सर्वे डाटा में कई स्थानों पर अंतर पाया गया है। कुछ मामलों में भवन का वास्तविक क्षेत्रफल, मंजिलों की संख्या और उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक) की जानकारी अधूरी या गलत दी गई थी, जिससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हुआ।
नगर निगम अब इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए नए सर्वे के आधार पर पुरानी संपत्तियों का मिलान कर रहा है। जहां भी अंतर पाया गया है, वहां विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और बकाया कर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति कर बिल जारी करने में देरी
इस साल नगर निगम मंडी में संपत्ति कर बिल जारी होने में देरी हो सकती है। इसका मुख्य कारण शहर में चल रहा नया सर्वे है, जिसके चलते संपत्तियों की संख्या लगभग 10 हजार से बढ़कर 15 हजार तक पहुंच सकती है। अब मर्ज क्षेत्र के वार्डों की संपत्तियां भी कर के दायरे में आएंगी। सर्वे पूरा होने और आंकड़ों के सत्यापन के बाद ही नए बिल जारी किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
निगम की आय में वृद्धि की संभावना
पहले संपत्ति कर से निगम की आय लगभग 2.60 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस बार यह दोगुनी होने की संभावना जताई जा रही है। आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि इस प्रक्रिया से न केवल कर प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। संपत्ति मालिकों से आग्रह है कि वे अपनी संपत्ति से संबंधित सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य में किसी दिक्कत या दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed