सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nisha Thakur of Barsu became Himachal Achiever

Mandi News: बड़सू की निशा ठाकुर बनीं हिमाचल अचीवर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nisha Thakur of Barsu became Himachal Achiever
विज्ञापन
मंडी। बल्ह घाटी के बड़सू गांव की निशा ठाकुर को उनके बेहतरीन सामाजिक कार्यों के लिए गेयटी थियेटर शिमला में डी डॉलफिन की ओर से हिमाचल अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। निशा ठाकुर बरोट स्कूल में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वह ऑनलाइन शिक्षण के कार्य के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका कहना है कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त तभी किया जा सकता है जब समाज में सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे। वर्तमान समय में युवाओं को नशे से बचाना बेहद जरूरी है। यह आज समय की मांग भी है। उन्होंने कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण यू ट्यूब के माध्यम से सबसे पहले पहले हिंदी भाषा का शिक्षण करवाकर शिक्षा जगत में अपनी अहम पहचान बनाई थी। आज भी ऑनलाइन शिक्षण के साथ-साथ समाज हित में विभिन्न कार्य करती हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed