{"_id":"68cd36abef32a53e9e06f557","slug":"no-attention-is-paid-to-the-lukanu-road-villagers-are-upset-mandi-news-c-90-1-ssml1045-170169-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लुकाणू मार्ग की नहीं ली सुध, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लुकाणू मार्ग की नहीं ली सुध, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

विज्ञापन
बुजुर्गों और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना हो रहा कठिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के गांव लुकाणू के संपर्क मार्ग की हालत खराब है। यह मार्ग लोअर लुकाणू से अपर लुकाणू को जोड़ता है। वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में यह मार्ग कई जगह से अवरुद्ध हो गया है।
दो साल बीतने के बाद भी प्रशासन और सरकार ने मार्ग की सुध नहीं ली। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्गों, बीमार और लाचार लोगों को अस्पताल पहुंचाना कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग सरकाघाट-जमसाई वाया लुकाणू की हालत भी खराब है। हाल ही की त्रासदी में जगह-जगह डंगे गिर गए हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि हैरानी की बात यह है कि ये दोनों सड़कें सीधे सरकाघाट बाजार से जुड़ती हैं और प्रशासन की जानकारी में भी हैं। फिर भी अब तक इनकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय सेवानिवृत्त कानूनगो प्रताप सिंह भारद्वाज, हेम राज शर्मा, बृज लाल शर्मा, रती राम शर्मा और टेक चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत दिलाई जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीलम शर्मा ने बताया कि यह कार्य नाबार्ड को दिया है। मौसम खुलते ही कार्य शुरू होगा।