{"_id":"6a7da94e7e00a19be10e6d93","slug":"outrage-erupts-over-shifting-of-regional-facilitation-centre-from-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208952-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सुगमता केंद्र शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सुगमता केंद्र शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर रामलीला मैदान में एकत्रित विभिन्न संगठनों के साथ भाजपा विधायक प्रकाश राणा व कांग्रे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आठ साल से स्थापित उत्तर भारत के क्षेत्रीय सुगमता केंद्र को सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना के बाद क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। वीरवार को भाजपा, कांग्रेस और माकपा नेताओं के साथ दस से अधिक सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर केंद्रीय आयुष विभाग के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में रोष रैली निकालकर केंद्र को शिफ्ट न करने की मांग उठाई गई।
भाजपा विधायक प्रकाश राणा, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य एवं माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी और उपाध्यक्ष प्यार चंद की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय आयुष विभाग और सांसदों को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जोगिंद्रनगर के संस्थानों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित न करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि केंद्र को फैसला वापस लेना होगा अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने भी संस्थान को जोगिंद्रनगर से बाहर न जाने देने की बात कही।
विज्ञापन
माकपा नेता कुशाल भारद्वाज और कांग्रेस पदाधिकारी गुरुशरण परमार ने कहा कि क्षेत्र में नए संस्थान लाने के बजाय पुराने संस्थानों को स्थानांतरित करना जनहित में नहीं है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, रोटरी क्लब के अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, एनआर बरवाल, अमर सिंह जसवाल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।