{"_id":"6a7db8aa2f1c392eb2033797","slug":"truck-meets-with-accident-after-road-caves-in-at-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1023-208998-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़क धंसने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़क धंसने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की नौहली ब्यूंह सड़क में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और यहां पर मौजूद परिवहन निगम की बस और स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को आई आंशिक चोटें, बारिश के बाद ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी फिसलन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नौहली-ब्यूंह सड़क पर टिक्कर के पास वीरवार सुबह करीब नौ बजे सड़क का हिस्सा धंसने से एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक को आंशिक चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मानसून के दौरान सड़क किनारे लगे सुरक्षा डंगों के कमजोर होने और जमीन धंसने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वीरवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से जोगिंद्रनगर क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कें कीचड़ और पानी से भर गईं। सरकाघाट-जोगिंद्रनगर, ऐहजू-बसाही, नौहली-ब्यूंह और द्रमण सड़कों पर तेज बहाव के साथ कीचड़ फैलने से दोपहिया वाहन फिसलते नजर आए।
शहर के पठानकोट चौक और रेलवे स्टेशन के पास भी बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नौहली-ब्यूंह सड़क पर जमीन धंसने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ और चालक सुरक्षित है। वहीं, एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान की जानकारी फील्ड स्टाफ से मांगी गई है।