फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teach employees stress management and leadership skills

Mandi News: कर्मचारियों को सिखाए तनाव प्रबंधन और नेतृत्व के गुर

Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teach employees stress management and leadership skills
मंडी। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना की जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए मानव संसाधन विकास (एचआरडी) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेमराज वर्मा, मंडी के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. खूब राम सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भ्यूली में एक दिवसीय प्रशिक्षण में टीम निर्माण, नेतृत्व क्षमता और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिमला से पहुंचे सॉफ्ट स्किल और बिहेवियरल ट्रेनर मनु भारद्वाज ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर मानसिक तनाव से निपटने, सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने और प्रभावी टीम लीडर के गुणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक संतुलन और सकारात्मक कार्य वातावरण जरूरी है। तनाव प्रबंधन की सही रणनीति अपनाकर कार्यक्षमता में सुधार किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed