{"_id":"6a7db831369e47b1220337c2","slug":"parents-volunteered-their-labor-to-move-belongings-into-the-new-rooms-mandi-news-c-90-1-mnd1023-208994-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अभिभावकों ने श्रमदान कर नए कमरों में शिफ्ट किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अभिभावकों ने श्रमदान कर नए कमरों में शिफ्ट किया सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुन प्राथमिक पाठशाला में बच्चों की सुरक्षा को लेकर की बैठक
नए और सुरक्षित कमरों में लगेंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुन में बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए वीरवार को अभिभावकों की बैठक हुई। एसएमसी अध्यक्ष धर्म चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए बच्चों को दो पुराने कमरों के साथ-साथ अब नए बने दो सुरक्षित कमरों में बैठाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पाठशाला के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत और सुरक्षा दीवार (डंगे) के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग से जल्द बजट जारी करने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद अभिभावकों ने खुद श्रमदान कर क्षतिग्रस्त भवन से सारा सामान सुरक्षित नए कमरों में शिफ्ट कराया। एसएमसी अध्यक्ष ने बताया कि भवन की मरम्मत और डंगे के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी बालीचौकी डोले राम ने बताया कि अभिभावकों की सहमति से बच्चों को नए और सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि अब बच्चों के लिए कोई खतरा नहीं है और विद्यालय में कक्षाएं पूरी तरह नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित होंगी।