{"_id":"69ca7b2e648e27c3ba0c9962","slug":"patients-sweated-to-get-the-test-done-mandi-news-c-90-1-ssml1025-191048-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टेस्ट करवाने के लिए मरीजों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टेस्ट करवाने के लिए मरीजों के छूटे पसीने
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की प्रयोगशाला के बाहर टेस्ट के लिए इंतजार करने मरीज व तीमारदार। स्र
विज्ञापन
टेस्ट करवाने के लिए मरीजों के छूटे पसीने
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मरीजों को डिजिटल एक्स-रे और अन्य तरह के टेस्ट करवाने के लिए परेशान होना पड़ा। सोमवार को अस्पताल के शल्य और मेडिसिन विभाग में मरीजों की अत्यधिक भीड़ जुटी रही। ओपीडी में बैठे चिकित्सक शाम तक मरीजों का इलाज करते रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या में अधिक रही।
मरीजों में घटना-दुर्घटना में घायल, सांस व पेट दर्द और वायरल फीवर के मरीज शामिल रहे। महिला-पुरुष और सर्जरी वार्डों में ऑपरेशन वाले मरीजों की सेवा में नर्सिंग स्टाफ मुस्तैद रहा। सोमवार दोपहर तक अस्पताल में 275 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। देर शाम चार बजे तक 30 नए मरीजों के साथ आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच गया। इस दौरान गंभीर मरीजों को टांडा अस्पताल के लिए भी रेफर करना पड़ा। अस्पताल की सरकारी और निजी प्रयोगशाला में मरीजों के टेस्ट का आंकड़ा सात सौ रहा। दोनों प्रयोगशालाओं में 100 से अधिक मरीजों के टेस्ट किए गए। डिजिटल एक्सरे की बात करें तो दोपहर तीन बजे तक 70 मरीजों के एक्सरे किए गए।
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित समय से अधिक समय तक दी गईं। डिजिटल एक्सरे और मरीजों के टेस्ट का आंकड़ा भी आए दिनों की तुलना में अधिक रहा। मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
- डॉ विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
Trending Videos