सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Somnath Jyotirlinga will be seen on Seri Manch

Mandi News: सेरी मंच पर होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Somnath Jyotirlinga will be seen on Seri Manch
विज्ञापन
पांच अप्रैल को मंडी पहुंचेगी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से पांच अप्रैल को मंडी शहर के सेरी मंच पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इसमें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। हजार वर्ष बाद देशभर में ज्योतिर्लिंग यात्रा निकाली जा रही है, जो पांच अप्रैल को मंडी पहुंचेगी।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की संयोजक डॉ. दुर्गेश ठाकुर, महेश वालिया और सुरेश गुप्ता ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश के लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक शक्ति और आस्था के बारे में जागरूक करना है। पांच अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे ज्योतिर्लिंग यात्रा संत महात्माओं की देखरेख में माधोराय मंदिर पहुंचेगी। संस्था और श्रद्धालुओं की ओर से ज्योतिर्लिंग यात्रा का स्वागत कर बाद में बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन कर सेरी मंच पर विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए ज्योतिर्लिंग रखा जाएगा। संस्था के संयोजक महेश वालिया ने बताया कि यह यात्रा श्रीश्री रविशंकर की पहल है। सोमनाथ मंदिर का मुख्य शिवलिंग हजारों साल पहले आक्रमणकारियों ने खंडित कर दिया था। बाद में पंडितों ने खंडित ज्योतिर्लिंग के टुकड़ों को एकत्रित कर जोड़ते हुए हजार वर्ष ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा-अर्चना की। गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का संकल्प यही है कि 12 ज्योर्तिलिंगों की पूजा कर यथावत स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed