{"_id":"69ca6cd27da54102d20826d4","slug":"hailstorm-wreaks-havoc-in-thachi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-191026-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थाची में बरपा ओलावृष्टि का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थाची में बरपा ओलावृष्टि का कहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेब के पौधों को भी भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। उपतहसील थाची के तहत ग्राम पंचायत खलवाहण के झमाच गांव में मंगलवार को हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अचानक बदले मौसम और भारी ओलों की मार से खेतों में हाल ही में बीजी गई मटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
ओलावृष्टि का असर केवल मटर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र के बागवानों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। सेब के पौधों को भी व्यापक क्षति पहुंची है। इससे आने वाले सीजन की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय किसानों भदरू, धर्म दास, अभिषेक कुमार, निरत राम और शिव कुमार ने बताया कि किसान पूरे वर्ष कड़ी मेहनत और लागत लगाकर मटर, सेब सहित अन्य फसलें तैयार करते हैं। इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।
Trending Videos