{"_id":"69ca5eaf0b4bf620980c8306","slug":"suket-eleven-defeated-green-valley-team-mandi-news-c-90-1-mnd1001-190968-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुकेत इलेवन ने ग्रीन वैली की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुकेत इलेवन ने ग्रीन वैली की टीम को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवेश ने 56 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली
सुंदरनगर में राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के खेल मैदान में राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सुकेत इलेवन ने छह विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। देवेश राणा ने शानदार 56 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल जीत में अहम योगदान दिया।
सोमवार को ग्रीन वैली पोड़ाकोठी और सुकेत इलेवन भोजपुर के बीच मैच खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तारा पंसारी ने शिरकत कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। ग्रीन वैली पौड़ाकोठी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 101 रन बनाए। पवन ने 28 रन, नगीश्वर ने 19 और अक्षय ने 17 रन का योगदान दिया। सुकेत इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर, अभिषेक ठाकुर और देवऋषि ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में सुकेत इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी 102 रन बना लिए। बल्लेबाज देवांश राणा ने नाबाद 56 रन बनाए, अभिषेक ने 10 पंकज शर्मा ने 7 रन का योगदान दिया। ग्रीन वैली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पवन ठाकुर और महेंद्र ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार सुकेत इलेवन भोजपुर ने छह विकट से मैच जीत लिया।
Trending Videos