{"_id":"69e0eca0934927a46701f0cd","slug":"piyush-won-the-choti-mali-and-monty-won-the-badi-mali-mandi-news-c-90-1-ssml1045-193316-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छोटी माली में पियूष और बड़ी माली में मोंटी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छोटी माली में पियूष और बड़ी माली में मोंटी विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर में बैसाखी मेले का दंगल के साथ हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। धार्मिक एवं पर्यटक नगरी रिवालसर में चार दिवसीय बैसाखी मेले का विधिवत समापन दंगल के साथ किया गया। तहसीलदार बल्ह सुभाष ठाकुर ने मेले का उद्घाटन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष नायब तहसीलदार कृष्ण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने इससे पूर्व प्राचीन लोमस ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आयोजित विशाल दंगल में जिला, प्रदेश और बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए कुश्ती के शानदार मुकाबलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। चार दिवसीय बैसाखी पर्व के दौरान मेला कमेटी द्वारा स्थानीय महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे देवी-देवताओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा चादर भेंट कर सम्मान दिया गया।
दंगल में छोटी माली के विजेता पियूष राव (रिवालसर) को 15 हजार रुपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता पंकज को 13 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। बड़ी माली में मोंटी (दिल्ली) ने खिताब अपने नाम किया और 25 हजार रुपये व गुर्ज प्राप्त किया। उपविजेता नरेश कुमार (दिल्ली) को पराजय के बाद दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X