{"_id":"69848449594edb397203c37b","slug":"plantation-of-japanese-fruit-started-in-bambola-cluster-mandi-news-c-90-1-ssml1045-184948-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बंबोला क्लस्टर में जापानी फल का पौधरोपण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बंबोला क्लस्टर में जापानी फल का पौधरोपण कार्य शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया बागवानी विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कटौला (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सदर विकास खंड की संपूर्ण पराशर घाटी में बागवानी विभाग की ओर से एचपी शिवा परियोजना के तहत जापानी फल (पर्सिमन) की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। परियोजना के तहत क्षेत्र में कुल 70 हेक्टेयर भूमि में 6 क्लस्टरों बंबोला, बांधी, बागी, बाड़ा, सुरन तथा मंडाह में लगभग 40 हजार जापानी फल के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इससे लगभग 200 बागवान लाभान्वित होंगे।
वीरवार को ग्राम पंचायत सेगली के बंबोला क्लस्टर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने 13 हेक्टेयर क्षेत्र में जापानी फल के 8,500 पौधों के रोपण का कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि जापानी फल की खेती से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वीपी बैंस ने किसानों को जापानी फल की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उप-निदेशक बागवानी डॉ. संजय गुप्ता ने एचपी शिवा परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। संवाद
Trending Videos