{"_id":"69a02f725c5d9cc3450cdaa8","slug":"pollution-control-board-strict-on-garbage-heaps-in-ratti-mandi-news-c-90-1-mnd1001-187418-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रत्ती में कूड़े कचरे के ढेर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रत्ती में कूड़े कचरे के ढेर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी को नोटिस किया जारी
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी के रत्ती में कूड़े कचरे को खड्ड किनारे डंप करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया है। बोर्ड की ओर से बल्ह क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पूर्व बीते वर्ष सितंबर में भी अधिकारी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया था।
रत्ती क्षेत्र बल्ह घाटी का औद्योगिक क्षेत्र है। रत्ती क्षेत्र के बीचोबीच से खड्ड बहती है। खास कर बरसात में यह खड्ड रौद्र रूप धारण करती है। बीते वर्ष भी खड्ड के उफान पर आने से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा था। लोगों को घर छोड़ रिश्तेदारों के घर रातें बितानी पड़ी थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कुछ रोज पूर्व रत्ती में पहुंच कर निरीक्षण किया है। यहां पुल के आसपास बड़ी मात्रा में खुले में कूड़ा कचरा फेंका हुआ पाया गया है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। जल स्रोतों पर भी कूड़े कचरे का असर पड़ रहा है। दुर्गंध ने वहां आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। कूड़े कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन की जिम्मेवारी स्थानीय पंचायत, जिला परिषद सदस्य की रहती है लेकिन यहां पर कूड़े कचरे को खुले में ठिकाने लगाया जा रहा है।
बाक्स
औद्योगिक क्षेत्र रत्ती में खड्ड और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कूड़े कचरे के ढेर पाए गए हैं। खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
Trending Videos