{"_id":"6a2e930443f0a854a80ffa1c","slug":"power-supply-remained-disrupted-throughout-the-day-due-to-damaged-electricity-poles-mandi-news-c-90-1-mnd1024-200675-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्षतिग्रस्त बिजली खंभों से दिनभर बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्षतिग्रस्त बिजली खंभों से दिनभर बाधित रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। कनैड के डिनक क्षेत्र में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं
स्थानीय निवासी चुनी लाल, प्रेम लाल, सोहन लाल और कर्म चंद ने विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार शटडाउन लिए जाने के बावजूद बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। आरोप है कि यदि समय रहते बिजली लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की उचित छंटाई और रखरखाव कार्य किए गए होते तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त खंभों और बिजली लाइनों की नियमित जांच तथा समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए विभाग को आवश्यक निर्देश देने की अपील की है। उधर, सुंदरनगर विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता मोहित टंडन ने बताया कि क्षेत्र में एक एचटी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है।