पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Power supply will remain suspended in various areas of Dharampur from today until July 4.

Mandi News: आज से 4 जुलाई तक धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

Wed, 01 Jul 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended in various areas of Dharampur from today until July 4.
लाइनों के रखरखाव के चलते रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते पहली से चार जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन रहेगा।
विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता कमलजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि 30 जून को 11 केवी धर्मपुर लाइन पर पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बनोट, गालू, कोट, अस्पताल क्षेत्र, चकयाणा, कोट जंगेल, भरतपुर, सतरेहड़, मठी, बनवार तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एक जुलाई को 11 केवी रिछली लाइन के रखरखाव के कार्य के चलते धर्मपुर, सुहराबाहली, कलस्वाई, बनवार कला, ध्वाली, मनुधार, सक्रैणधार, धारडी, गणसवाई, रियूण और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन

दो जुलाई को 11 केवी कार्यालय लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते रड़ा, कुसरी, रोह कुसरी, चौस तथा जलशक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इसके अलावा तीन और चार जुलाई को 11 केवी बरोट लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान बरोटी, लगेंहड़, सरसकान, रियूर, कुम्हारडा, भतौर, बनेहरडी तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed