पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seats left vacant after the entrance exam will now be filled based on merit.

Mandi News: प्रवेश परीक्षा से खाली रह गई सीटें अब मेरिट आधार पर भरी जाएंगी

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Seats left vacant after the entrance exam will now be filled based on merit.
कॉलेजों प्राचार्यों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी गई सीटों में से खाली रह गई सीटें अब मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
एसपीयू ने एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, एमए अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, एमकॉम, एमसीए, एमबीए, बीबीए और बीसीए में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। विभिन्न महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों की कुछ सीटें काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान खाली रह गई थीं।
विज्ञापन

छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब इन रिक्त सीटों को मेरिट आधार पर भरने का निर्णय लिया है। दाखिले पूरी तरह मेरिट के आधार पर होंगे। साथ ही पात्रता मानदंड, आरक्षण नीति और अन्य निर्धारित नियमों का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया को जल्द पूरा कर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का विवरण विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करवाएं। इस प्रक्रिया से छात्रों को राहत मिलेगी और रिक्त सीटों का समय पर सदुपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। -डॉ. पवन कुमार चांद, डीन अकादमिक अफेयर्स, एसपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed