सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ration should be supplied on time: Dr. Katyal

राशन की समय पर की जाए आपूर्ति : डाॅ. कत्याल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ration should be supplied on time: Dr. Katyal
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने धर्मपुर उपमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में बाल विकास परियोजना धर्मपुर के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोग्राम (एसएनपी) तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
Trending Videos

बैठक में अध्यक्ष कत्याल ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन का समुचित भंडारण और समय पर वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। अध्यक्ष ने हिमफेड तथा सिविल सप्लाई विभाग के माध्यम से आईसीडीएस परियोजनाओं के लिए राशन आपूर्ति में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं को समय पर और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिविल सप्लाई के भंडारण केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जहां सरकारी गोदाम उपलब्ध नहीं हैं, वहां उपयुक्त भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजे ताकि भविष्य में भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर बालम राम तथा सिविल सप्लाई विभाग के निरीक्षक देश राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed