{"_id":"6a5762781edc124c8002a99e","slug":"recruitment-for-50-fitter-and-welder-posts-interview-on-the-18th-mandi-news-c-90-1-ssml1024-204987-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर होगी भर्ती, साक्षात्कार 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर होगी भर्ती, साक्षात्कार 18 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को 17 से 25 हजार रुपये तक वेतन का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से मैसर्ज एंटरप्राइजेज की ओर से फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई (फिटर ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 रुपये प्रतिमाह बेसिक वेतन दिया जाएगा, जबकि योग्यता और अनुभव के आधार पर यह वेतन 25,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को निशुल्क आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, जम्मू, पांवटा साहिब, हरिद्वार, देहरादून तथा पंजाब स्थित विभिन्न परियोजनाओं में की जाएगी। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है या समाप्त हो चुका है, वे ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन नया पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 98050-77102 पर संपर्क किया जा सकता है।