{"_id":"69adb75439e43ee40802943c","slug":"register-for-digital-crop-survey-by-25th-mandi-news-c-90-1-mnd1021-188450-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए 25 तक करवाएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए 25 तक करवाएं पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। कृषि विभाग ने सुंदरनगर के किसानों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक परियोजना के तहत चल रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए 25 मार्च तक पंजीकरण करवाने का किसानों से आग्रह किया है। यदि किसान इस समय सीमा के भीतर अपना ब्योरा दर्ज नहीं करवाते हैं, तो वे भविष्य में केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह वंचित हो जाएंगे।
अभी तक सुंदरनगर और निहरी तहसील में 14 हजार किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। करीब 11 हजार किसानों का अभी पंजीकरण होना शेष है। इस पंजीकरण से किसान सम्मान निधि, ओलावृष्टि, सूखा या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में फसल खराब होने पर मुआवजा केवल डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर ही मिलेगा, जबकि कृषि सब्सिडी-खाद, बीज, कीटनाशक और आधुनिक उपकरणों पर मिलने वाली छूट बंद हो सकती है।
ऐसे करे पंजीकरण
किसान को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने के लिए कृषि विभाग के दफ्तर में जाने के बजाय आसपास के लोकमित्र केंद्र पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड, जमीन का खसरा नंबर या जमाबंदी की कॉपी ले जानी होगी। साथ ही मोबाइल नंबर देना होगा, जो आधार कार्ड से जुड़ा होगा। इन सभी के आधार पर किसान का पोर्टल पर पंजीकरण हो जाएगा।
केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ उठाने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए यह अलर्ट किया है। इस पंजीकरण के बाद किसान सभी योजनाओं के लिए पात्र होगा। - डॉ. शमशेर नायक, एसएमएस कृषि विभाग सुंदरनगर
Trending Videos