मंडी। जिला पूर्व सैनिक लीग कार्यकारिणी की बैठक लीग के जिला अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (युद्ध सेवा मेडल) की अध्यक्षता में पैलेस कालोनी में आयोजित की गई। निर्णय लिया गया कि जिला पूर्व सैनिक लीग मंडी का स्थापना दिवस पहली अप्रैल को बी फोर यू होटल में मनाया जाएगा।
para_count-0
para_count-1
इसी दिन लीग की वार्षिक आम सभा भी होगी। इसमें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों, महिलाओं के लिए ड्रेस कोड सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की उपायुक्त के साथ होने वाली त्रैमासिक बैठक को जल्दी करवाने और बैठक के लिए एजेंडा भी फाइनल किया गया। 11 अप्रैल को हिमाचल पूर्व सैनिक लीग की वार्षिक आम सभा की बैठक धर्मशाला में होगी।
para_count-1
para_count-2
इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए सदस्यों को मनोनीत किया और दोहरी सदस्यता का मुद्दा भी एजेंडा में शामिल करने का निर्णय लिया गया। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी के सभी पूर्व सैनिकों और डिफेंस वुमन वेलफेयर की महिलाएं, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की भलाई के लिए सभी सदस्य बढ़चढ़ का काम करे। इस अवसर पर कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा, कैप्टन हेतराम शर्मा, कैप्टन वीर सिंह गुलेरिया, नायक अनिल कुमार, शीला देवी, वीर नारी और सत्या देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
para_count-2