सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shared information on organic farming methods and subsidies

Mandi News: जैविक खेती के तौर-तरीकों और सब्सिडी की जानकारी साझा की

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shared information on organic farming methods and subsidies
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के जंजैहली की ग्राम पंचायत ढीम कटारू आंबेडकर भवन में मंगलवार को प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान मेले का आयोजन किया गया। आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) मंडी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच का काम किया। इसमें सराज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश रेड्डी बतौर मुख्यतिथि शरीक हुए और किसानों से संवाद किया गया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डा. राकेश पटियाल, परियोजना उप निदेशक डाॅ. हितेंद्र ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, संजय ठाकुर (बीटीएम), चेत राम (एटीएम), पूनम और दीक्षित ने जैविक खेती के तौर-तरीकों और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की जानकारी साझा की। इस अवसर पर जगदीश रेड्डी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं, मक्की और हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की शुरुआत की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed