सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness about the symptoms and prevention of TB

Mandi News: टीबी के लक्षण और बचाव के बारे में किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Awareness about the symptoms and prevention of TB
विज्ञापन
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) करसोग में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को टीबी के लक्षण, इसके फैलने के कारणों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, नागरिक अस्पताल करसोग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में आए मरीजों और आम लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा समय-समय पर जांच करवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उधर, बीएमओ डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि जागरूकता की शृंखला खंड में लगातार जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed