{"_id":"69f749e711294ea51700eb43","slug":"rural-tourism-to-get-a-boost-in-saraj-one-room-one-home-initiative-launched-mandi-news-c-90-1-mnd1001-195382-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज में ग्रामीण टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, वन रूम-वन होम पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज में ग्रामीण टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, वन रूम-वन होम पहल शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर को होमस्टे से जोड़ने का लक्ष्य रखा
45 दिन में 250 से अधिक परिवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। सराज घाटी में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से सराज वैली एडवेंचर एंड टूरिज्म एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह थाची में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, पैराग्लाइडिंग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत ठाकुर ने की। इस दौरान ‘वन रूम वन होम’ पहल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत हर घर को होमस्टे से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 45 दिनों के भीतर 250 से अधिक परिवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही बागवानी से जुड़े लोगों के लिए एग्रो टूरिज्म की संभावनाओं को ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित करने पर जोर दिया गया, ताकि स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि हो सके। अध्यक्ष नवनीत ठाकुर ने कहा कि सराज क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और सामूहिक प्रयासों से इसे प्रदेश का एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। बैठक में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडर पायलट चित्र सिंह और मोहर सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप और साउथ एशिया चैंपियनशिप में लगातार पांच से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि इस पहल से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा सराज घाटी पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करेगी।
Trending Videos