सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saurabh, who became a Flying Officer in the Air Force, shares the mantras for success.

Mandi News: वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने सौरभ ने दिए सफलता के मंत्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Saurabh, who became a Flying Officer in the Air Force, shares the mantras for success.
विज्ञापन
विद्यालय पहुंचने पर किया स्वागत, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पाखरी गांव के सौरभ ठाकुर शनिवार को अपने पूर्व विद्यालय असेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में उनका और उनके परिजनों का स्कूल प्रबंधन और छात्रों ने स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के गूंजते नारों से सराबोर हो उठा। प्रधानाचार्य ने सौरभ ठाकुर को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फ्लाइंग ऑफिसर सौरभ ठाकुर काफी भावुक और ऊर्जावान नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किताबें आपकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। स्कूल की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपनी जिंदगी को सकारात्मकता से जिएं और कॅरिअर के प्रति हमेशा विजन साफ रखें। युवाओं को विशेष नसीहत देते हुए सौरभ ने कहा कि गुजरा हुआ समय कभी वापस नहीं आता, इसलिए सोशल मीडिया पर वक्त बर्बाद न करें। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए पूर्ण समर्पण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed