सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Schools will play an important role in the Clean Mandi, Green Mandi campaign.

Mandi News: क्लीन मंडी, ग्रीन मंडी अभियान में स्कूलों की होगी अहम भूमिका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Schools will play an important role in the Clean Mandi, Green Mandi campaign.
विज्ञापन
कार्यशाला में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रतिनिधियों के लिए नगर निगम सभागार में एक जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता आयुक्त रोहित राठौर ने की। इसमें स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा कचरे के पृथक्करण के महत्व पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 की जानकारी भी दी गई।

आयुक्त ने कहा कि घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अलग-अलग संग्रहण स्वच्छता की दिशा में अहम कदम है। इस अवसर पर स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान के तहत क्लीन मंडी, ग्रीन मंडी पहल की शुरुआत भी की गई, जिसे 15 अप्रैल को सेरी मंच से लॉन्च किया गया था। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों को विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता विषय पर रील्स एवं लघु वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान 15 मई तक चलेगा। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed