{"_id":"6a747ff624fc8a4bbf07a5ea","slug":"sdm-smritika-negi-honored-for-disaster-relief-and-social-work-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208012-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा राहत और सामाजिक कार्यों के लिए एसडीएम स्मृतिका नेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा राहत और सामाजिक कार्यों के लिए एसडीएम स्मृतिका नेगी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को आपदा राहत कार्यों और बल्ह क्षेत्र में सामाजिक योगदान के लिए इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लाडली फाउंडेशन एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
एसडीएम कार्यालय बल्ह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लाडली फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नोबेल शर्मा और बल्ह ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षा शर्मा ने की। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले में आपदा राहत कार्यों के प्रभावी संचालन और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि वह जिला मंडी के विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगी। कार्यक्रम में हिमाचल वॉटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव इशान अख्तर सहित हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच और गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद