{"_id":"6a7467cdbbfbd6dc9f092aab","slug":"video-30-new-red-ribbon-peer-educators-trained-in-mandi-to-raise-awareness-among-the-youth-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: युवाओं को जागरूक करने के लिए मंडी में तैयार हुए 30 नए रेड रिबन पीयर एजुकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: युवाओं को जागरूक करने के लिए मंडी में तैयार हुए 30 नए रेड रिबन पीयर एजुकेटर
मंडी जिले के शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में जिला स्वास्थ्य विभाग ने रेड रिबन क्लब के तहत 30 नए पीयर एजुकेटर तैयार किए हैं। दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब ये प्रशिक्षित युवा करसोग क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में अपने साथियों को एचआईवी एड्स, यौन जनित रोगों, नशे के दुष्प्रभाव और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में करसोग क्षेत्र के चयनित विद्यार्थियों और संबंधित शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय और उनकी टीम ने दिया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ठाकुर ने की। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि रेड रिबन क्लब का उद्देश्य युवाओं तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाना और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार, नशामुक्त जीवनशैली और स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।