{"_id":"6a745ac8c617faae5e034754","slug":"video-national-kalash-yatra-arrived-in-mandi-carrying-guru-ravidas-maharajs-message-of-social-harmony-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गुरु रविदास महाराज के समरसता के संदेश के साथ मंडी पहुंची राष्ट्रीय कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गुरु रविदास महाराज के समरसता के संदेश के साथ मंडी पहुंची राष्ट्रीय कलश यात्रा
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में निकाली जा रही पावन राष्ट्रीय कलश यात्रा गुरुवार को मंडी पहुंची। नेरचौक से लेकर गुरु रविदास मंदिर तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में संगत जुटी और गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। यात्रा का पहला स्वागत नेरचौक में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से गुरु रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद राष्ट्रीय कलश यात्रा मंडी के सकोड़ी पुल पहुंची, जहां सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा और जिला भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। अनिल शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता, समानता और हर व्यक्ति के सम्मान का संदेश दिया, जो आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के समापन पर गुरु रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महापौर सुमन ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर, भाजपा पदाधिकारी, श्री गुरु रविदास मंदिर समिति के सदस्य, संगत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।