{"_id":"6a745069b44bb5f636011a38","slug":"video-jogindernagar-road-accident-college-student-injured-after-thar-hit-family-says-condition-stable-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, सोशल मीडिया की अफवाहों पर परिजनों ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, सोशल मीडिया की अफवाहों पर परिजनों ने दी सफाई
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:44 PM IST
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड के पास थार वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय कॉलेज छात्र घायल हो गया। हादसे में छात्र के सिर और पैर में चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बीड़ निवासी प्रवीण कुमार जोगिंद्रनगर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार दोपहर वह कॉलेज से बस में सवार होकर घर लौट रहा था। बीड़ रोड के पास दूसरी बस पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय एक थार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्र को पपरोला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए पालमपुर रेफर किया गया। जांच में गंभीर चोट नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
घायल छात्र के पिता कुलविंदर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के घायल होने से परिवार चिंतित है, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र की हालत को लेकर कई भ्रामक खबरें फैल गईं। परिजनों ने स्पष्ट किया कि प्रवीण की हालत स्थिर है और वह उपचार के बाद घर लौट आया है।
बीड़ पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर ने भी छात्र के परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
उधर, पुलिस थाना बैजनाथ में घायल छात्र और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।