{"_id":"699d7d481fa006dca7084f85","slug":"sheela-and-ghanshyam-secured-first-place-in-javelin-throw-mandi-news-c-90-1-mnd1013-187129-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जैवलिन थ्रो में शीला और घनश्याम रहे पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जैवलिन थ्रो में शीला और घनश्याम रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन
विज्ञापन
बासा काॅलेज में वार्षिक एथलेटिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा गोहर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत मंगलवार को वार्षिक एथलेटिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूर्ण चंद चौहान की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जबकि समापन उप-प्राचार्य प्रो. शकुंतला ठाकुर ने किया।
महिला वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। एथलेटिक प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग जैवलिन थ्रो में शीला दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में घनश्याम ने प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी धनश्याम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं उप प्राचार्य प्रो. शकुंतला ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार, डॉ. शिव राम, धर्म सिंह अटल, आयोजन सचिव डॉ. रविंदर कुमार, प्रो. मोहन लाल ठाकुर, डॉ. गगन राजपूत, प्रियंका ठाकुर, डॉ. ज्योति ठाकुर, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. भेद वर्मा, डॉ. विकास ठाकुर, प्रो. रोहित, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. यशपाल मौजूद रहे।
Trending Videos