सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU Mandi: SPU Entrance Exams to Begin on June 1; Revised Schedule Released

SPU Mandi: एसपीयू की 1 जून से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल किया जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

अब प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। 

SPU Mandi: SPU Entrance Exams to Begin on June 1; Revised Schedule Released
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातकोतर, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की हैं। अब प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाएं एक जून से पांच जून तक होंगी। उत्तर कुंजी छह जून सुबह 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी, जबकि आपत्तियां सात से नौ जून तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। परीक्षा परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश कार्यक्रम अलग से जारी होगा।

Trending Videos

प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में एक जून को एमएससी केमिस्ट्री और एमए राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसी दिन एमएससी फिजिक्स और एमए हिस्ट्री की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दो जून को एमबीए और बीबीए की परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक, बीसीए और एमसीए की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। तीन जून को एमएससी जूलॉजी सुबह 11 बजे से एक बजे तक एमएससी बॉटनी तीन बजे से पांच बजे तक होंगी। चार जून को एमएससी मैथमैटिक्स की परीक्षा सुबह के सत्र में 11 बजे से एक बजे तक होगी। पांच जून को एमए अंग्रेजी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक तथा एमए हिंदी की परीक्षा 3 बजे से सांय पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर स्नातकोत्तर, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। वहीं एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। एक जून से प्रवेश परीक्षा शुरू होंगी। -डॉ. सुनील ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed