{"_id":"6a0d590efc6c9a63160b5830","slug":"video-srimad-bhagavat-katha-held-at-jogindernagar-sanatan-dharma-sabha-temple-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, श्री कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, श्री कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु, उतारी आरती
सनातन धर्म सभा मंदिर जोगिंद्रनगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में प्रभु श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। कथा स्थल में संगत ने भक्ति रस में डूब कर आराधना की। इस धार्मिक कार्यक्रम में वृंदावन के सुरीले गायक कलाकारों ने मनमोहन भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण दास ने बताया कि धरती पर जब भी अत्याचार बढ़ा प्रभु श्री कृष्ण अवतार लेकर आए और धर्म की स्थापना की। कहा कि ईश्वर की भक्ति सर्वोपरी है। कष्टों का निवारण भगवान करते हैं। अपने नैतिक जीवन में ईश्वर की अराधना सभी कष्टों को दूर करती है। भागवत कथा से शुरू से मूल पाठ किया कर मुख्य यजमानों ने पूजा-अर्चना की। सनातन धर्म सभा मंदिर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी समाजसेवी विनोद बाबा की स्मृति में सात दिवसीय भागवत कथा का गुणगान किया जा रहा है। 25 मई तक यह धार्मिक कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य ओम मरवाह, विजय बाबा, कारोबारी विपन सूद मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।