सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students learned the importance of medicinal and aromatic plants.

Mandi News: विद्यार्थियों ने जाना औषधीय और सुगंधित पौधों का महत्व

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Students learned the importance of medicinal and aromatic plants.
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय उच्च विद्यालय बाहवा के 25 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों ने थुनाग स्थित गोहर में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर डॉ. अरुणा मेहता, वैज्ञानिक (औषधीय एवं सुगंधित पौधे) ने विद्यार्थियों को औषधीय और सुगंधित पौधों के महत्व, उनके स्वास्थ्य लाभ तथा आय के स्रोत के रूप में उनकी संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक डॉ. रजत सिंह, कनिष्ठ शोध अध्येता अंकिता शर्मा ने विद्यार्थियों को कैंथ फल के स्वास्थ्य लाभों, उसकी प्रसंस्करण विधियों और उत्पाद निर्माण की तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। छात्रों के साथ आए शिक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर न केवल विद्यार्थियों को नई तकनीकें सिखाते हैं, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर आय के नए अवसर भी उपलब्ध करवाते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed