{"_id":"699ed62b4ccc702d3805bc1c","slug":"women-took-to-the-streets-to-protest-against-smart-meters-mandi-news-c-90-1-mnd1020-187254-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर जताया रोष
कहा, किसी भी सूरत में गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने एकजुट होकर सड़क पर उतरकर सरकार और विद्युत बोर्ड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लडभड़ोल बाजार से लेकर विद्युत कार्यालय तक रैली निकाली गई। कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर रोष जताया। यहां कर्मचारी ने कार्यालय गेट को बंद कर दिया।
इस संयुक्त प्रदर्शन में महिला मंडल त्रैंबली, पपलोटू, त्रैंबली-2 और परनोट-बगोडा की महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने कार्यालय के बाहर स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। प्रदर्शन में शामिल रिंपल, सुनीता, मीरा देवी, रजनी, रीता, सत्या, कल्पना और निशा देवी आदि ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि अगर सरकार को स्मार्ट व्यवस्था लानी ही है तो सबसे पहले गांवों के स्कूलों,अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और सड़कों को स्मार्ट बनाया जाए।
विभाग के कर्मचारी हमारे गांव में मंगलवार को जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पहुंच गए थे, जिन्हें हमने कड़ा विरोध कर वापस भेज दिया है। सरकार और विभाग का यह तानाशाही रवैया हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। -निशा देवी, प्रधान,महिला मंडल त्रैम्बली
गांवों में आज भी पीने का पानी और पक्की सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। सरकार पहले इन सुविधाओं को स्मार्ट बनाए। जब तक बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं होता हम स्मार्ट मीटर का विरोध करते रहेंगे। -रीना देवी, प्रधान, महिला मंडल त्रैम्बली-2
अपनी जायज मांग को लेकर जब हम बिजली कार्यालय गए तो वहां कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया और हमें गेट से ही लौटा दिया। आम जनता को अपनी बात रखने के लिए परमिशन मांगने को कहना बेहद शर्मनाक है। -चंद्रेश देवी, प्रधान, महिला मंडल पपलोटू
सभी महिला मंडल एकजुट हैं। हम सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, क्षेत्र में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। -सुदर्शना देवी, प्रधान, महिला मंडल परनोट-बगोडा
Trending Videos