{"_id":"6a0485c47bc76b98c409bbf1","slug":"students-performed-well-in-cbse-class-12-exam-results-mandi-news-c-90-1-mnd1021-196613-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महावीर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के घोषित परिणाम में महावीर पब्लिक स्कूल, सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय में सुमेधा पराशर ने 95 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। हिमाकशी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा तेजस्वी सिंह ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कृतिका ने 91, निधि और स्टेनजिन स्टेन ने 90-90 तथा तनिशा ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। विषयवार प्रदर्शन में सुमेधा पराशर ने राजनीति शास्त्र में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। प्रियांशी ने अंग्रेजी में 99, पल्लवी ने फिजिकल एजुकेशन में 99 तथा सुमेधा ने हिस्ट्री में 99 अंक हासिल किए। लक्ष्य ठाकुर ने कंप्यूटर साइंस में 97 अंक प्राप्त किए। तेजस्वी सिंह ने गणित में 94, स्टेनजिन स्टेन ने बायोलॉजी में 95, सुमेधा ने अर्थशास्त्र में 96, हिमाकशी ने रसायन विज्ञान में 95 तथा अंकिता ने फिजिक्स में 92 अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।