सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Suicide note and call details will reveal the secret

Mandi News: सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स से खुलेगा राज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Suicide note and call details will reveal the secret
विज्ञापन
पंजाब निवासी आरोपी युवक को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Trending Videos

नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पुलिस जांच तेज, मानसिक उत्पीड़न के आरोपों की पड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र में 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु छात्रा की आत्महत्या मामले में पंजाब के पठानकोट निवासी ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने पर जोर है कि छात्रा को किस प्रकार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के कमरे से बरामद सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उसकी सत्यता की पुष्टि की जा सके। साथ ही, पुलिस आरोपी और मृतका के बीच हुई फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है।
बीते बुधवार को छात्रा ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोपी पर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बार-बार मिलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसी दिन सुंदरनगर लाई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed